LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशबड़ी खबर

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने हर घर अभियान के तहत अपने आवास पर फहराया तिरंगा झंडा तिरंगा यात्रा मे सम्मिलित होते हुए आजादी की रक्षा का संकल्प लेने का किया आह्वान

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य और नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा जी द्वारा आज प्रातः 8ः00 बजे आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर सेंचूरियन डिफेंस एकेडमी एवं अमर उजाला टीम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मां तुझे प्रणाम के संकल्प के साथ 1200 फिट लंबे तिरंगा झंडा के तिरंगा परेड को बंगला पुल चौराहा, वीआईपी रोड, लखनऊ से पीएमएस, एल्डिको कालोनी, आशियाना, लखनऊ के लिए झंडा दिखाकर रवाना किया
इस तिरंगा परेड में एकेडमी के देशभर से आए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया साथ ही एकेडमी के पदाधिकारी, अमर उजाला समाचार पत्र के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिकों ने इस श्तिरंगा परेडश् में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर गांव-गांव तथा जन-जन में राष्ट्र ध्वज और राष्ट्र के प्रति तथा सांस्कृतिक विरासतांे के प्रति प्रेम की भावना प्रबल हुई है और देश समरस होकर एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से, प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से उन्होंने इस तिरंगा यात्रा का स्वागत करते हुए अभिनंदन करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया और कहा कि हम आज अपने देश के वीर बलिदानियों को नमन करते हुए यह संकल्प लेकर जाय कि देश की आजादी एवं संप्रभुता को हर कीमत पर अक्षुण्ण रखेंगे।
प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा के वातावरण से पूरा देश इस समय तिरंगा मय हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा दृश्य आजादी के बाद पहली बार देखने को मिला रहा है, जिसमें अपने राष्ट्रध्वज के प्रति प्रेम उमड़ पड़ा हो। तिरंगा हमारे देश की अखंडता और देश की आन, बान व शान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि हमें हमेशा तिरंगे को ऊंचा रखना है। इसके गौरव व शान को बनाए रखना है।
प्रदेश सरकार के दोनों अतिथियों ने इस ऐतिहासिक तिरंगा परेड के लिए आयोजकों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button