LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशबड़ी खबर

मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उ0प्र0 में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। उत्तर प्रदेश, देश में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सर्वाधिक सुधार करने वाला राज्य बन गया है। इसके लिए दिनांक 26 सितम्बर, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित ‘आरोग्य मंथन कार्यक्रम’ में उत्तर प्रदेश को ‘आयुष्मान उत्कृष्ट पुरस्कार-2022’ से सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश की ओर से यह पुरस्कार विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री मन्नान अख्तर ने ग्रहण किया।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि नेशनल हेल्थ फैसिलिटी रजिस्टर में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। इस रजिस्टर में 28,728 स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने के साथ उत्तर प्रदेश, देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य हो गया है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश लगभग 02 करोड़ आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता खोलने वाला देश का दूसरा राज्य है।
प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 28,728 स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया गया है। जबकि कर्नाटक 23 हजार 838, आन्ध्र प्रदेश 13 हजार 335, महाराष्ट्र 12 हजार 902, बिहार 12 हजार 453, मध्य प्रदेश 12 हजार 268, पश्चिम बंगाल 11 हजार 607 विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने वाले राज्य हैं।

Related Articles

Back to top button