Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबरमनोरंजनमहाराष्ट्र

आइये जानते हैं, कौन हैं बिजनेसमैन निखिल कामथ? जिन पर अपना दिल हार बैठीं मानुषी छिल्लर!

दावा है कि मानुषी बिजनेसमैन निखिल कामथ के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों छिपकर अपने रिश्ते का आगे बढ़ा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि निखिल कामथ कौन हैं? मिस वर्ल्ड से एक्ट्रेस बनी मानुषी छिल्लर ने फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से अपने करियर की शुरूआत की थी, जिसमें उनके काम को पसंद किया गया। मानुषी अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात करती हैं लेकिन वह निजी जिंदगी पर चर्चा करने से हमेशा बचती नजर आई हैं। लेकिन अब अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक खबर सामने आई है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। मानुषी की जिंदगी में एक शख्स की एंट्री हुई है। दावा है कि मानुषी बिजनेसमैन निखिल कामथ के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों छिपकर अपने रिश्ते का आगे बढ़ा रहे हैं। सामने आई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मानुषी छिल्लर और निखिल साल 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं। इसी वजह से दोनों लिवइन रिलेशनशिप में हैं। वह अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ वेकेशन पर भी जाती हैं। रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया कि मानुषी अभी सारा ध्यान अपने करियर पर देना चाहती हैं और इसी वजह से वह अपने और निखिल के रिश्ते को पब्लिक नहीं कर रहीं। हालांकि, अभिनेत्री के रिश्ते के बारे में उनके परिवार और कुछ करीबी लोगों को पता है। निखिल कामथ एक जाने माने बिजनेसमैन हैं और मानुषी से पहले भी उनकी जिंदगी में एक महिला थी। 18 अप्रैल 2019 को निखिल ने अमांडा से शादी रचाई थी। दोनों की शादी इटली के फ्लोरेंस में काफी शानदार तरीके से हुई थी, जिसमें कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा चल नहीं पाया। एक साल के अंदर ही दोनों अलग हो गए और साल 2021 में इनका तलाक हो गया।

वर्क प्रोजेक्ट की बात करें तो मानुषी ने अक्षय कुमार के साथ ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही और बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। वहीं, हाल ही में मानुषी छिल्लर दुबई में आयोजित हुए ‘फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड फंक्शन’ में काफी स्टाइलिश लुक में नजर आई थीं।

Related Articles

Back to top button