Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50ट्रेंडिगदेशप्रदेशबड़ी खबर

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- गुंडागर्दी करने वालों के लिए बाबाजी का बुलडोजर तैयार है

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा की सरकार में प्रशासन के सहारे गुंडागर्दी होती थी। बूथ लूट लिए जाते थे। लोग सपा के शासनकाल में परेशान थे। लेकिन अब योगीजी की सरकार है, जिसमें गुंडागर्दी का खात्मा हो गया है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में रविवार को ऊसराहार के रामलीला मैदान में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर निशाना साधा। कहा कि गुंडागर्दी करने वालों के लिए बाबाजी का बुलडोजर तैयार है। बोले, इज्जत बचाने के लिए चाचा-भतीजा एक हो गए हैं, फिर भी मैनपुरी हारने जा रहे हैं। जनसभा में केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया। साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था पर जोर दिया। बोले, इस बार भाजपा मैनपुरी को कैद से मुक्त करने जा रही है। यह चुनाव लोगों के विकास का नया मार्ग प्रशस्त करेगा। भाजपा ने रामपुर, आजमगढ़, फिरोजाबाद, बदायूं में जनता के दम पर सपा को पराजित किया है। अब मैनपुरी उपचुनाव की बारी है, यहां की जीत वहां से भी सरल है। कहा कि सपा की सरकार में प्रशासन के सहारे गुंडागर्दी होती थी। बूथ लूट लिए जाते थे। लोग सपा के शासनकाल में परेशान थे। लेकिन अब योगीजी की सरकार है, जिसमें गुंडागर्दी का खात्मा हो गया है। आजम खान पर तंज कसा कि एक चचा रामपुर में आंसू बहा रहे हैं और दूसरे चचा यहां आंसू बहा रहे हैं। बोले, विकास लक्ष्मी से होता है और लक्ष्मी जी साइकिल से नहीं आती, वह तो कमल पर बैठकर आती हैं। कहा कि जो लोग पहले हाथ हिलाकर लोगों को खड़ा छोड़ जाते थे, आज गली-गली वोट मांग रहे हैं। यह सब किसी काम नहीं आने वाला। मैनपुरी सीट पर जीत हासिल कर भाजपा इतिहास रचेगी। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, राजमंत्री अजीतपाल, सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, विधायक महेश त्रिवेदी, सरिता भदौरिया, पूनम शंखवार, सुरेंद्र मैथानी, गुड़िया कठेरिया, लाखन सिंह राजपूत, शिवप्रसाद यादव, मुकेश यादव, डॉ. रमाकांत शर्मा, ज्ञानेंद्र अवस्थी, विवेक शाक्य, प्रशांत मिश्रा, राहुल राज सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button