Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबर

डिंपल की प्रचंड जीत पर बोले अखिलेश यादव- जनता ने नेताजी को दी सच्ची श्रद्धांजलि

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 2.88 लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया है। इस जीत पर अखिलेश यादव ने कहा कि इस जीत ने नकारात्मक राजनीतिक को हराया है। मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को जनादेश मिला है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 2.88 लाख वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया है। डिंपल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचकर जीत का प्रमाणपत्र लिया। इसके बाद अखिलेश और डिंपल मीडिया से मुखातिब हुए। अखिलेश यादव ने कहा कि ये जीत मैनपुरी के मतदाताओं की नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस जीत ने नकारात्मक राजनीति को पराजित किया है। सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नेताजी की बहू डिंपल यादव ने सपा प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की है। उपचुनाव में मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच ही हुआ। डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को दो लाख 88 हजार 461 वोटों से पराजित किया। डिंपल यादव को छह लाख 18 हजार 120 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी को तीन लाख 29 हजार 659 वोट मिले। 

Related Articles

Back to top button