Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50ट्रेंडिगदेशप्रदेशबड़ी खबर

प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान, खेत में मिला शव

फतेहपुर जिले में गाजीपुर के खेसाहन गांव में मंगलवार सुबह अनुसूचित जाति की युवती और ब्राह्मण युवक के शव खेत में पड़े मिले। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक और युवती में प्रेम संबंध थे और इनकी जाति शादी में आड़े आ रही थी। इसी वजह से दोनों जहर खाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से जहर के दो पाउच मिले हैं। गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसाहन गांव का रहने वाला भीरू दुबे (22) ट्रक चालक था। उसका पड़ोस में रहने वाली अनुसूचित जाति की मीना देवी (18) से प्रेम प्रसंग था। भीरू के चाचा सचिन दुबे का गांव के बाहर नलकूप है। नलकूप के बगल में गेहूं के खेत पर भीरू और मीना का शव ग्रामीणों ने देखा। शव कीचड़ से सने हुए थे। यह देखकर अंदाजा लगाया गया कि जहर खाने के बाद दोनों तड़पते हुए खेत के अंदर पहुंचे होंगे। घटना की जानकारी सचिन ने परिवार को दी। दोनों पक्षों के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों परिवारों ने बताया कि वे लोग घरों में रात करीब 12 बजे तक जागते रहे हैं। इस समय तक भीरू और मीना घर में थे। उनके सोने के बाद ही दोनों घर से निकले होंगे। परिवार के लोग प्रेम संबंध की जानकारी न होने की बात कह रहे हैं। थानाध्यक्ष आनंद पाल भदौरिया ने बताया कि भीरू और मीना के बीच प्रेम प्रसंग होने की जानकारी सामने आई है। शादी में जाति की बाधा आने से आत्महत्या की है। मौके पर जहर के खाली दो पाउच मिले हैं। इसके अलावा भीरू की जैकेट की जेब से जहर के दो भरे पाउच भी मिले हैं।

Related Articles

Back to top button