Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50ट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबिहारबड़ी खबरमध्य प्रदेश

 पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ पंचतत्व में विलीन, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया 

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और यूपी विधानसभा के अध्यक्ष रहे केसरीनाथ त्रिपाठी रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। दारागंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे नीरज त्रिपाठी ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इसके पहले सिविल लाइंस स्थित आवास से उनकी शव यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। शहर के कई इलाकों से होते हुए शवयात्रा दारागंज घाट पर पहुंची। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, विधानसभा अध्यक सतीश महाना आदि ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 

Related Articles

Back to top button