Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबर

अखिलेश यादव की नई टीम घोषित, शिवपाल, स्वामी प्रसाद मौर्य और आजम खां सहित 14 लोग बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 14 महासचिव बनाए गए हैं। इसमें मोहम्मद आजम खान, शिवपाल सिंह यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत वर्मा, मधु गुप्ता आदि शामिल हैं।सपा के 29 सितंबर को हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। रविवार को उन्होेंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए ज्यादातर पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है। वर्ष 2017 में बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 90 फीसदी चेहरों को दोबारा मौका मिला है। इतना जरूर है कि पिछली बार 55 सदस्यीय कार्यकारिणी थी, जिसे इस बार बढ़ाकर 62 सदस्यीय किया गया है। जो लोग पार्टी छोड़कर चले गए हैं, उनकेस्थान पर बसपा से आने वालों को समायोजित किया गया है। कुछ को प्रोन्नति भी दी गई है।

Related Articles

Back to top button