LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशबड़ी खबरमहाराष्ट्र

नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस शनिवार को लेंगे शपथ

नई दिल्ली  17:   महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल के रूप में श्री. रमेश बैस शनिवार को कार्यभार संभालेंगे। उनका शपथ ग्रहण समारोह 18 फरवरी 2023 को दोपहर 12.40 बजे राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित किया गया है ।

श्री. बैस शुक्रवार, 17 फरवरी, 2023 को शाम 5.45 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित गणमान्य व्यक्ति उनकी अगवानी करेंगे।

श्री रमेश बैस का परिचय

·        नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस तत्कालीन मध्य प्रदेश और वर्तमान छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में एक सम्मानित नाम हैं।

·        संसदीय राजनीति, सामाजिक सरोकार और संगठन कार्य में पांच दशकों के लंबे अनुभव के साथ, श्री. बैस ने सार्वजनिक जीवन में नगरसेवक के पद से लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री और राज्यपाल के पद तक विभिन्न जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है।

·        2 अगस्त 1947 को रायपुर (छत्तीसगढ़) में जन्मे रमेश बैस की शिक्षा रायपुर में हुई।

·        वर्ष 1978 में वे पहली बार रायपुर नगर निगम में पार्षद चुने गए। वे 1980 से 1985 तक मध्य प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रहे। इस अवधि के दौरान, उन्होंने मध्य प्रदेश विधानमंडल की बजट समिति के सदस्य और पुस्तकालय समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया है। वह 1982 से 1988 तक मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के राज्य मंत्री भी रहे है।

·        वर्ष 1989 में श्री बैस पहली बार रायपुर से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। सात बार लोकसभा के लिए चुने जा चुके हैं।

·        वर्ष 1998 में, श्री.रमेश बैस केंद्रशासन के मंत्रिमंडल में इस्पात और खान मंत्रालय में राज्य मंत्री थे।

·        1999 से 2004 में वे रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री और उसके बाद सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री के रूप में उन्होनें कार्य किया है।

·        वर्ष 2003 में श्री. बैस को केंद्रीय खान मंत्रालय में राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार संभाला है । वे केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रह चुके है।

·        अपने लंबे संसदीय जीवन के दौरान, श्री बैस ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विषयक संसदीय समिति, लोक लेखा समिति, विद्युत मंत्रालय की सलाहकार समिति, कोयला और खान मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति, नियम समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य किया है।

·        वर्ष 2014 से 2019 तक वे सामाजिक न्याय और अधिकारिता पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष थे। श्री बैस ने दिव्यांग व्यक्तियों के साथ-साथ तृतीयपंथी (ट्रांसजेंडर) व्यक्तियों के लिए अधिकार और सुरक्षा विधेयक के संबंध में व्यापक शोध और अध्ययन किया है।

·         29 जुलाई 2019 से 13 जुलाई 2021 तक त्रिपुरा के राज्यपाल रहे है। 14 जुलाई 2021 को वे  झारखंड के राज्यपाल बने ।

·        नवनियुक्त राज्यपाल श्री. बैस समाज सेवा में सक्रिय रहते हैं  तथा  उन्होंने अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर, नेत्र परीक्षण शिविर और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है। श्री. बैस छत्तीसगढ़ तीरंदाजी ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष और  मध्य प्रदेश बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

·        श्री. रमेश बैस बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी है ।

Related Articles

Back to top button