Main Slideउत्तर प्रदेशउत्तराखंडखबर 50जम्मू कश्मीरजीवनशैलीदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबिहारबड़ी खबरमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रस्वास्थ्य

होलिका दहन की राख से करें ये उपाय, गृह क्लेश और बीमारी से मिलेगी मुक्ति

सनातन धर्म में होली के पर्व को बेहद शुभ माना गया है। इस त्योहार के आने का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। पंचांग के अनुसार, इस बार होली 25 मार्च, दिन सोमवार को मनाई जाएगी और इससे एक दिन पहले यानी 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन की राख के उपायों के बारे में बताया गया है। मान्यता है कि इन उपायों को करने से इंसान के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। आइए जानते हैं चमत्कारी उपायों के बारे में।

होलिका दहन की राख के उपाय
अगर आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप होलिका दहन की राख की सहायता ले सकते हैं। होली के दिन सुबह होलिका दहन की राख ले आए और उसे पूरे घर में छिड़क दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर के वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही गृह क्लेश दूर होते हैं।
यदि आपके घर में कोई लंबे समय से किसी से किसी बीमारी का सामना कर रहा है, तो ऐसे में होलिका दहन में एक पान में एक बताशा और दो लौंग रखकर अर्पित कर दें। इसके पश्चात राख को घर ले आए और उसे रोगी के शरीर में लगा दें। मान्यता है कि ऐसा करने से रोगी को बीमारी से मुक्ति मिलती है।
इसके अलावा आप होलिका दहन की राख को किसी लाल कपड़े में तांबे के सात छेद वाले सिक्के के साथ बांधकर उसे तिजोरी में रख दें। माना जाता है ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन में में वृद्धि होती है।
होलिका दहन समय

इस बार होलिका दहन 24 मार्च को है। इस दिन होलिका दहन का शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है। होलिका दहन का समय 1 घंटे 14 मिनट का है। भद्रा पूंछ के दौरान भी होलिका दहन किया जाता है। इस दिन भद्रा पूंछ में होलिका दहन का समय शाम 06 बजकर 33 मिनट से लेकर 07 बजकर 53 मिनट तक है।

Related Articles

Back to top button