Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट

उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। हालांकि, शुक्रवार को हुई बारिश से मौसम गुलजार हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में 30 से 31 मार्च तक गरज के साथ बारिश और हिमालय क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताई है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने दिल्ली में आज हल्की बूंदाबांदी उम्मीद जताई है। IMD का अनुमान है कि शुक्रवार की तरह आज भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी देखने को मिल सकता है।

उत्तराखंड में IMD का अलर्ट
उत्तराखंड में भी मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, देहरादून, गढ़वाल, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

यूपी से पंजाब तक बरसेंगे बादल
IMD ने 30 से 31 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग ने आज मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। साथ ही 30 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में छिटपुट बारिश की संभावना है। इसके अलावा नगालैंड में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी तूफान की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 30 से 31 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना है। साथ ही पूर्वोत्तर भारत में 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच आंधी तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है। साथ ही IMD ने भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

Related Articles

Back to top button