राजधानी प्रेस क्लब अध्यक्ष संतोष उपाध्याय का जन्मदिन पत्रकारों संग धूमधाम से मनाया

सरोजिनी नगर, लखनऊ। 24 नवंबर का दिन पत्रकारिता जगत के लिए एक खास अवसर लेकर आया, जब सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र स्थित बाबा जय सिंह कॉम्प्लेक्स में राजधानी प्रेस क्लब अध्यक्ष संतोष उपाध्याय का जन्मदिन पत्रकार साथियों के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जिला अध्यक्ष व राजधानी प्रेस क्लब के संरक्षक संजय सिंह चौहान द्वारा नटकुर पुलिया मोड़ स्थित अपने मीडिया कार्यालय पर किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे, जिनमें दिनेश सिंह चौहान, आनंद सिंह चौहान, रामराज, विशाल चौधरी, आशीष मिश्रा, विशाल कनौजिया, संदीप पांडे, कैलाश, दिनेश यादव, रामनरेश गुप्ता, आशुतोष चतुर्वेदी, सैनिक मोहम्मद शरीफ, रविंद्र सिंह चौहान, शकील अहमद, शैलेंद्र कुमार और धर्मेंद्र तिवारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
संजय सिंह चौहान ने अध्यक्ष संतोष उपाध्याय के सौम्य स्वभाव, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी बेबाक पत्रकारिता ने उन्हें हमेशा लोगों के दिलों के करीब रखा है। उन्होंने बताया कि संतोष उपाध्याय अपनी लेखनी और कार्यशैली से समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
अपने जन्मदिन के अवसर पर अध्यक्ष संतोष उपाध्याय ने एक भावुक संदेश जारी कर सभी के प्यार और सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “समाज की सेवा और सही बात को जनता तक पहुँचाना ही हमारा उद्देश्य रहा है। लोगों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है। आप सबकी शुभकामनाएँ ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार हैं।”
वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि संतोष उपाध्याय की पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा और प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से झलकती है। समाज के ज्वलंत मुद्दों पर उनकी पकड़ और हर वर्ग की आवाज़ बनने का साहस उन्हें एक सशक्त पत्रकार की पहचान देता है।
पत्रकार दिनेश सिंह चौहान ने मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का वह सशक्त स्तंभ है, जो समाज को सच का आईना दिखाने के साथ-साथ भ्रष्टाचार को उजागर करने की ताकत रखता है। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता करने की अपील की।
कार्यक्रम का समापन सभी पत्रकारों द्वारा अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देकर और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना के साथ हुआ।




