LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50प्रदेशबड़ी खबर

बिना अनुमति पेड़ काटने पर तीन ठेकेदारों पर मुकदमा

खरगूपुर, गोण्डा। वन विभाग की अनुमति के बिना चोरी से 109 पेड़ सागौन काटने के मामले में तीन ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रुपईडीह बीट के वन रक्षक समीर रंजन चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया है।मुकदमे के अनुसार, विभिन्न गांवों के निवासियों ने ठेकेदारों को पेड़ बेच दिए थे, जिनमें बलवंत नगर में घनश्याम चौहान ने 26 पेड़ सागौन, गोपालपुर शिवगढ़ निवासी श्रवण गोस्वामी ने 10 पेड़ सागौन, जानकी नगर निवासी गरीबदास ने 7 पेड़ आम, बदलू पुरवा शिवगढ़ निवासी मोहम्मद सईद ने 29 पेड़ सागौन, पेड़ारे गढ़वा के मुंशी राजभर ने 21 पेड़ सागौन और बनकटवा शिवगढ़ निवासी रवींद्र श्रीवास्तव ने 25 पेड़ सागौन शामिल हैं।ठेकेदारों ने वन विभाग से परमिट लिए बिना ही इन पेड़ों को अवैध रूप से काटकर उठा ले गए। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि वनरक्षक समीर रंजन की तहरीर पर आरोपित घनश्याम मौर्य, अवधेश गिरी और संतोष वर्मा के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button