LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50प्रदेशबड़ी खबर

धार्मिक एवं सांस्कृतिक वेशभूषा में भावपूर्ण नृत्य एवं प्रस्तुतियां 

प्रयागराज। महाशिवरात्रि के पावन पर्व की पूर्व तैयारियों के अंतर्गत सांस्कृतिक चेतना शक्ति द्वारा शिव उत्सव के रूप में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम राजरूपपुर स्थित प्रदेश सचिव श्रीमती सरस्वती पाण्डेय के आवास पर गरिमामयी एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बच्चों ने शिव पार्वती, गणेश, नंदी सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक वेशभूषाओं में भावपूर्ण नृत्य एवं प्रस्तुतियां दीं, जिससे वातावरण भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत हो उठा।

अध्यक्ष सांस्कृतिक चेतना शक्ति श्रीमती पूनम तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान शिव के आदर्श हमें कर्म, धैर्य, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं। शिव उत्सव जैसे आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना के विकास का सशक्त माध्यम बनते हैं।

प्रदेश सचिव श्रीमती सरस्वती पाण्डेय ने कहा कि शिव उत्सव के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति, भक्ति और नैतिक मूल्यों के संस्कार विकसित करने का सतत प्रयास किया जा रहा है। जिला सचिव अंजू त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियों में प्रतिभा, अनुशासन और श्रद्धा का सुंदर संगम दिखाई दिया।

इस अवसर पर प्रीति श्रीवास्तव (जिला अध्यक्ष), अर्चना श्रीवास्तव, सहित अनेक पदाधिकारी, सदस्यगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। बाल कलाकारों में शगुन तिवारी, सनाया तिवारी, समृद्धि तिवारी एवं अन्य बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर डॉ. राहुल शुक्ल ‘साहिल’ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत, साकिब सिद्दीकी ‘बादल’ प्रदेश अध्यक्ष, विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत, अन्नू विश्वकर्मा प्रदेश अध्यक्ष, युवा चेतना शक्ति, सरजीत गौतम, जिला उपाध्यक्ष, सांस्कृतिक चेतना शक्ति, संध्या कनौजिया, अध्यक्ष, युवा चेतना शक्ति, विनीत तिवारी जिला महासचिव, सांस्कृतिक चेतना शक्ति, राहुल श्रीवास्तव, राजेंद्र त्रिपाठी सोनी त्रिपाठी, रचना सोनकर, रोशनी सोनकर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button