Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50प्रदेशबड़ी खबर

आईजीआरएस में रायबरेली पुलिस प्रदेश में अव्वल

रायबरेली। जनवरी की आईजीआरएस रैंकिंग में रायबरेली पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इस उपलब्धि के पीछे सतत मॉनीटरिंग और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई प्रमुख वजह मानी जा रही है।

जिले के सभी थानों में जनसुनवाई से जुड़ी शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई की गई, जिसके चलते न केवल जनपद स्तर पर बल्कि मंडल और राज्य स्तर पर भी रायबरेली पुलिस का प्रदर्शन सराहनीय रहा। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने इस उपलब्धि पर समस्त थाना प्रभारियों और कर्मियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी जनता की समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

एसपी रवि कुमार ने कहा कि आईजीआरएस रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त करना पुलिस और जनता के बीच विश्वास व सहयोग का परिणाम है। शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। रायबरेली पुलिस इस दिशा में निरंतर काम करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button