उत्तर प्रदेशखबर 50प्रदेश

जैदपुर में गूंजा हर-हर महादेव, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक रीति से प्राण-प्रतिष्ठा

जैदपुर-बाराबंकी। मोहल्ला अहिरान में नवनिर्मित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य स्थापना संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा और श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी।
मंदिर प्रबंधक राजू यादव के नेतृत्व में भगवान श्री नर्मदेश्वर महादेव की विशाल शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं, युवाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीजे और बैंड पर बजते भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आए, वहीं अबीर-गुलाल की रंगत से पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया।
यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर भगवान से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। “हर-हर महादेव” के जयघोष से जैदपुर का माहौल देर तक गूंजता रहा।मंदिर प्रबंधन समिति ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी भक्तों का आभार जताया और धार्मिक एकता व सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button