
गोण्डा। देवी पाटन मण्डल में मण्डलायुक्त का कार्य संभालते ही दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा पारदर्शिता, सुशासन व जवाबदेही की बात तो कही गई जिससे लोगों ने उनपर भरोसा जताया है कि अब शायद कुछ सुनवाई हो सके। लोगों में चर्चा है कि कुछ अधिकारी इतने निरंकुश व भयमुक्त हो चुके हैं कि वह अपना सीयूजी नम्बर रिसीब नही करते और कुछ के मातहत ही पीड़ितों को फोन उठाकर कह देते हैं कि साहब व्यस्त हैं,मीटिंग में हैं या आराम कर रहे हैं। अधिकारियों की मनमानी से असहाय हो चुकी जनता को कुछ हद तक न्याय की उम्मीद जगी है।
*अधिकारियों के मनमानी पर अंकुश लगाना आयुक्त के लिए बड़ी चुनौती*
लोगों का कहना है कि जनपद में गुटखा पान मसाले की महीनों से ओवररेटिंग हो रही है जिसकी खबर बार बार प्रकाशित होने के बावजूद भी कार्यवाही नही हो रही है। नगर पालिका गोण्डा द्वारा नगर क्षेत्र में बनवाए जा रहे मानक विहीन नाले की बार बार खबर लिखे जाने के बाद भी गुणवत्ता की जांच न होने से असहाय नगर वासियों को कुछ आस जगी है कि नवागत आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा अधिकारियों के सीयूजी नम्बर का क्रास चेकिंग व विभागों का औचक निरीक्षण अवश्य किया जाएगा।
*जनपद में सुधार करना होगी बड़ी चुनौती*
जनपद के सरकारी अस्पतालों में भारी मनमानी चल रही है, जनपद के कस्बा बाजारों में अवैध पैथालोजी व अवैध हॉस्पिटल की भरमार होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करने से कतरा रहे हैं,अब देखना यह है कि जनपद में फोन न रिसीव करने वाले निरंकुश अधिकारी सहित चिकित्सा सुधार हेतु नवागत आयुक्त द्वारा सुधार हेतु कब और किस तरह कार्यवाही की जाती है जो एक बड़ी चुनौती है।



