खबर 50बड़ी खबरमनोरंजन

आलिया कुरैशी कौन हैं? विजय वर्मा के साथ सैर-सपाटे पर निकलकर बटोरी चर्चा

अभिनेमा विजय वर्मा की सीरीज मटका किंग का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर हो चुका है। इस सीरीज से चर्चा बटोरने के अलावा, अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। दरअसल, हाल ही में विजय को एक लड़की के साथ देखा गया। बस फिर क्या सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दीं। फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर अभिनेता के साथ दिखी रहस्यमयी लड़की कौन है।
मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर विजय के साथ नजर आई रहस्यमयी लड़की असल में अभिनेत्री आलिया कुरैशी हैं। अभिनय के अलावा, आलिया को गायिकी के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने करियर की शुरुआत फरहान अख्तर द्वारा निर्मित सीरीज इटर्नली कन्फ्यूज्ड एंड ईगर फॉर लव से की थी। बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 के बाद आलिया ने शाहरुख खान की फिल्म जवान से बड़े पर्दे पर दस्तक दी। इसमें उन्होंने जानवी नाम की लड़की का किरदार निभाया था।
उधर विजय और आलिया को साथ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कई लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? कुछ ने तो दोनों को बधाई देनी शुरू कर दी। फिलहाल, सवालों की बौछार पर विजय या आलिया की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें, विजय पहले तमन्ना भाटिया के साथ रिश्ते में रह चुके थे। 2025 में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था।

Related Articles

Back to top button