LIVE TVउत्तर प्रदेशदेश

शिक्षित भारत से पूरा होगा विकसित भारत का लक्ष्य- डिप्टी सीएम अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

प्रयागराज। उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य रविवार को जिला पंचायत सभागार में अंशकालिक अनुदेशकों को सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप सम्मिलित हुए। डिप्टी सीएम के द्वारा  जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम समापन के पश्चात उपमुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधिगणों के साथ कार्यक्रम स्थल पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की बनायी गयी चित्र प्रदर्शनी द्वारा का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गयी। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के लखनऊ में आयोजित अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में सजीव प्रसारण भी किया गया।

उपमुख्यमंत्री के द्वारा अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों के साथ मंच पर 23 अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में हुई बढोत्तरी के लिए उन्हें शुभकामना व बधाई देते हुए कहा कि नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के माह अप्रैल से आप लोगो को 17000 रू0 प्रतिमाह मानदेय प्राप्त होगा साथ ही कैशलेश चिकित्सा की सुविधा भी प्रदान की गयी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम अंशकालिक अनुदेशकों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए संकल्पित है और रहेंगे। 

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह के द्वारा कार्यक्रम में आये हुए सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वी0के0 सिंह, महापौर उमेश चन्द्र केसरवानी, विधायकगण गुरू प्रसाद मौर्य, हर्षवर्धन वाजपेयी, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला व अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक आर0एन0 विश्वकर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक पी0एन0 सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, प्राचार्य डायट राजेन्द्र प्रताप, जिला समन्वयक श्री विकास पाण्डेय, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारीगण, विभिन्न स्कूलों से आये हुए अंशकालिक अनुदेशक सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button