LIVE TVउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

ग्रामीण पृष्ठभूमि का युवक बना उपनिरीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर

गोण्डा।  प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में जिले के युवक भी अब पीछे नहीं हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी हुआ जिसमें स्थानीय नेवाजी पुरवा बेहड़ा चौबे निवासी रामबोध मिश्रा के पुत्र शुभम मिश्रा निवासी ने ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 65वां स्थान तथा ओपन केटेगरी में 1620  वीं रैंक प्राप्त करके अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विदित हो कि आज के समय में भी ग्रामीण इलाकों के बच्चों में पुलिस, आर्मी और अग्निवीर के क्षेत्र में कैरियर बनाने की विशेष रूचि रहती है। इसका परिणाम लगभग हर भर्ती में देखने को मिलता है इस बार भी एसआई भर्ती परीक्षा में जिले से भारी संख्या में अभ्यर्थियों ने पास होकर यह साबित किया कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। अपने सेलेक्शन पर शुभम ने बताया की वह विगत कुछ वर्षों से शिवा कंपटीशन हब एंड लाइब्रेरी में पाठक सर के मार्गदर्शन में संघर्षरत थे अब परीक्षा परिणाम आया तो माता-पिता के साथ पाठक सर भी भाव विभोर हो उठे शुभम की कहानी इसलिए भी दिलचस्प है क्यूंकि विगत कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कुछ अंकों के कारण इनका सिलेक्शन नहीं हो पाया था। ऐसी स्थिति में शुभम काफ़ी निराश थे लेकिन इस बार उपनिरीक्षक भर्ती में चयनित होकर अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। शुभम के सफलता पर उनके परिजनों सहित ग्रामवासियों एवं शिव कंपटीशन हब के संचालक डॉ अजय पाठक ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button