आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा। आरपीएफ व सीआईबी के संयुक्त कार्यवाही के दौरान एक अभियुक्त को रेलवे केबिल के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई। निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल अनिरुद्ध राय पोस्ट गोण्डा के दिशा निर्देशन में एसआई मोहम्मद शमीम खान,हे.कां. मनोज कुमार सिंह कां. वरुणेन्द्र कुमार द्विवेदी सभी आरपीएफ पोस्ट गोण्डा एवं एसआई लाल साहब सिंह सीआईबी गोण्डा के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गोण्डा रेलवे स्टेशन के उत्तर दिशा मे रेलवे स्टेडियम गोण्डा रोड पर सी.सें.ई. कार्य लाइन गोण्डा के कार्यालय से 50 कदम पहले पश्चिम तरफ झाड़ियों में टीआरडी ऑफिस गोण्डा परिसर से रेलवे की 06 अदद अलग अलग आकार के SSP/SP/TSS में प्रयोग किए जाने वाली Serge Counter Cable को बोरी में रख कर चोरी कर ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया। बरामद रेल संपत्ति का depreciated cost 15000 रुपए है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम भूतनाथ रविदास उर्फ जितेन्द्र पुत्र पन्ना रविदास पता- बारद्ववारी दुर्गा मंदिर, थाना- हरिश्चंद्रपुर, जिला- मालदा पश्चिम बंगाल उम्र 20 वर्ष बताया I बरामद रेल संपत्ति को सर्वसील मुहर कर नमूना सील करके अभियुक्त के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोण्डा पर मुकदमा अपराध संख्या 06/26 अंतर्गत धारा 3 RP(UP)ACT बनाम भूतनाथ रविदास उर्फ जितेंद्र दिनांक 05.08.26 पंजीकृत करते हुए मामले की जांच एएसआई राम दत्त को सौंपी गई है I



