LIVE TVउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

समाजवादियों ने जयन्ती पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी को किया नमन्

बस्ती। रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी को उनकी जयंती पर याद किया गया। समाजवादियों ने उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर योगदान पर चर्चा किया।
सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि अवंतीबाई लोधी ने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका     निभाई । उनका जन्म 16 अगस्त 1831 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के मनकेहनी नामक गांव में हुआ था। ऐसी वीरांगना का देश की सभी नारियों और पुरुषों को अनुकरण करना चाहिए और उनसे सीख लेकर नारियों को विपरीत परिस्थितियों में जज्बे के साथ खड़ा रहना चाहिए और जरूरत पड़े तो अपनी आत्मरक्षा व अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए वीरांगना का रूप भी धारण करना चाहिए। कहा कि भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों में रानी अवंतीबाई लोधी का प्रमुख स्थान है। उनके जीवन से देशवासियों को प्रेरणा लेनी चाहिये।सपा नेता समीर चौैधरी, सौरभ मिश्र ‘शनि’, राम सिंह यादव, मो. स्वालेह आदि ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के योगदान पर विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि  वीरांगना अवंतीबाई का व्यक्तिगत जीवन जितना पवित्र, संघर्षशील तथा निष्कलंक था, उनकी मृत्यु ‘बलिदान’ भी उतनी ही वीरोचित थी। धन्य है वह वीरांगना जिसने एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत कर 1857 के भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेजों से लोहा लेते हुये 20 मार्च 1858 को अपने प्राणों की आहुति दे दी।वीरांगना अवंतीबाई लोधी को 196वीं जयंती पर नमन् करने वालों में मुख्य रूप से जावेद पिण्डारी, राहुल सिंह, प्रशान्त यादव, दिनेश तिवारी, राजेश यादव, मधुबन  यादव, यदुराम  यादव, युुनुस आलम, दाउद खान, डा. देवेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, पूर्व विधायक राम जियावन, तूफानी यादव, जोखूलाल, बब्लू, दुर्गेश यादव, रजवन्त यादव, रामभवन यादव, अरविन्द यादव, अशोक यादव, चन्द्रभान, अखिलेश यादव,  दीपक आर्या, राजू चौहान, नन्दलाल यादव, जुनैद अहमद, शकील अंसारी, लालमन यादव के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। 

Related Articles

Back to top button