LIVE TVउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

गन्ना विकास विभाग द्वारा पारदर्शी ऑनलाइन विभागीय परीक्षाका सफल आयोजन

प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन नीति व कुशल नेतृत्व में चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग में कार्यरत गन्ना पर्यवेक्षकों के लिए ऑनलाइन विभागीय परीक्षा का सफल एवं पारदर्शी आयोजन किया गया। विभाग द्वारा शत-प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किसी बाहरी संस्था पर निर्भर रहने के बजाय अपने आई.टी.़सेल. द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से इस परीक्षा का आयोजन विभागीय विषय विशेषज्ञ के स्तर पर तैयार किये गये प्रश्न पत्रों के माध्यम से किया गया। ऑनलाइन परीक्षा प्रदेश के गन्ना उत्पादक जिलों में बनाए गए कुल 30 परीक्षा केंद्रों पर एक साथ आयोजित की गई, जिसके सुचारू संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारियां प्रदान करते हुये जिला गन्ना अधिकारी एवं सहायक चीनी आयुक्तों को केंद्र प्रभारी बनाया गया था।
आयुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि विभाग में कार्यरत ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों, गन्ना विकास निरीक्षकों और प्रभारी सचिवों को कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात किया गया था एवं क्षेत्रीय उप गन्ना आयुक्तों को नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया था।
विभागीय ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 229 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनके सापेक्ष 226 गन्ना पर्यवेक्षकों ने परीक्षा में भाग लिया। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि सभी अभ्यर्थियों को उनके वर्तमान तैनाती वाले जिले के परीक्षा केंद्र पर ही परीक्षा देने का अवसर दिया गया था। इससे अधिकारियों और गन्ना पर्यवेक्षकों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ी, और उनका समय एवं यात्रा व्यय के साथ ही विभागीय कार्य भी बिना किसी बाधा के निरंतर चलता रहा तथा विभागीय कार्मिकों ने ऑनलाइन परीक्षा में सुगमता से भाग लिया।

Related Articles

Back to top button