दिल्ली एनसीआर

तीन लाख लोगों के लिए भाजपा ने पकाई खिचड़ी, 1 हजार भी जुटा न पाए वर्कर

दिल्ली के राम लीला मैदान में भाजपा ‘भीम महासंगम विजय संकल्प’ करने जा रही है। इस रैली के लिए 5000 किलो ‘खिचड़ी’ पकाई गई। इस खिचड़ी में प्रयोग किए गए चावल और दाल अनुसूचित जाति के लोगों के घरों से एकत्रित किए गए हैं। इस समय तक कार्यक्रम स्थल पर 1000 लोग तक नहीं पहुंच सके हैं।

राजधानी में दो लाख 80 हजार परिवारों के घर से दाल-चावल एकत्र किया गया। जिसे बाइक सवार कार्यकर्ता ने घर-घर लिया। इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महिला हुंकार रैली 16 दिसंबर को होगी।

कार्यक्रम के लिए भाजपा ने एक संकल्प पत्र भी जारी किया है। इसके जरिए लगभग 14 लाख लोगों से संपर्क किया गया है। यह 14 लाख पत्र कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले मुख्य अतिथि को दिए जाएंगे। 

इस कार्यक्रम में एक ही बर्तन में 5,000 किलो खिचड़ी तैयार की जाएगी। इसके जरिए सामाजिक समरसता का संदेश देने की तैयारी है। यह खिचड़ी मशहूर शेफ विष्णु मनोहर तैयार करेंगे। 

Related Articles

Back to top button