Main Slideउत्तर प्रदेशउत्तराखंडखबर 50जम्मू कश्मीरदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबिहारबड़ी खबरमध्य प्रदेश

दिल्ली / भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीवीएल नरसिम्हा राव पर जूता फेंका गया

भाजपा मुख्यालय में जूता फेंकने की यह पहली घटना कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर पार्टी मुख्यालय में 2009 में जूता उछाला गया था

नई दिल्ली. भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। यह पहली बार है जब भाजपा कार्यालय में ऐसी कोई घटना हुई है। बताया जा रहा है कि जीवीएल प्रेस कॉन्फ्रेंस में भोपाल से भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर बात कर रहे थे।

जूता फेंकने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया गया

घटना के बाद लोगों ने जूता फेंकने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया और बाहर ले गए। उसकी पहचान कानपुर के डॉ. शक्ति भार्गव के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, व्यक्ति ने बताया कि वह भोपाल से मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा को टिकट दिए जाने से नाराज था। पुलिस युवक ने पूछताछ कर रही है।

जीवीएल ने इसे कांग्रेस से प्रभावित हमला बताया

जीवीएल ने घटना की निंदा करते हुए इसे कांग्रेस से प्रभावित एक व्यक्ति का हमला बताया। हालांकि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं रोकी और पत्रकारों से बैठे रहने को कहा। उन्होंने कहा कि हमलावर ने कांग्रेस की मानसिकता दर्शायी है। इस दौरान भाजपा के महासचिव भूपेंद्र यादव भी वहां मौजूद थे।

सूत्रों के मुताबिक, जूता फेंकने वाले व्यक्ति ने खुद को कानपुर का ह्वीसिल ब्लोअर बताया है। वह भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए कदम से नाराज था। अपने फेसबुक पोस्ट में व्यक्ति ने “लाल इमली मिल्स’ के कर्मचरियों और पीएसयू कर्मचारियों द्वारा किए गए आत्महत्या का मामला उठाया था। इसके लिए उसने सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।

2009 में पी चिदंबरम पर जूता उछाला गया था

इससे पहले 2009 में कांग्रेस नेता और तत्कालीन गृहमंत्री पी चिदंबरम पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जूता उछाला गया था। हालांकि, घटना के बाद कांग्रेस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। जूता फेंकने वाला व्यक्ति पत्रकार था।

Related Articles

Back to top button