Main SlideUncategorizedउत्तर प्रदेशउत्तराखंडखबर 50जम्मू कश्मीरट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबिहारबड़ी खबरमध्य प्रदेशविदेशवीडियोसाहित्य

लखनऊ में पांच प्रतिबंधित मार्गों पर सिर्फ महिलाओं को मिली ई-रिक्शा चलाने की छूट

महिला सशक्तीकरण माह जुलाई के मद्देनजर पुलिस ने महिला चालकों को हजरतगंज क्षेत्र में ई-रिक्शा ले जाने की छूट दी है। वह 10 प्रतिबंधित मार्गों में से पांच पर सुबह आठ से शाम आठ बजे तक ई-रिक्शा दौड़ा सकेंगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि महिला सशक्तीकरण के मद्देनजर सिर्फ महिला चालकों को पांच प्रतिबंधि मार्गों पर ई-रिक्शा ले जाने की छूट दी गई है। व्यवस्था को परीक्षण के तौर पर एक सप्ताह के लिए लागू किया जा रहा है। इस दौरान महिला चालकों से प्रतिक्रिया ली जाएगी। उसके आधार पर योजना का विस्तार होगा।

हजरतगंज में महिला चालकों को ई-रिक्शा ले जाने में छूट पर उनकी आय और आत्मविश्वास बढ़ेगा। महिला ई-रिक्शा चालकों को हजरतगंज चौराहा से रॉयल होटल/बापू भवन होते हुए बर्लिंग्टन चौराहा, सिकंदर बाग चौराहा, अलका, मेफेयर, वाल्मीकि तिराहा, प्रेस क्लब व हिंदी संस्थान, केडी सिंह बाबू स्टेडियम होते हुए परिवर्तन चौक/सुभाष चौराहा, बंदरिया बाग से हजरतगंज तक छूट दी गई है।

Related Articles

Back to top button