Main SlideUncategorizedउत्तर प्रदेशउत्तराखंडखबर 50जम्मू कश्मीरट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबिहारबड़ी खबरमध्य प्रदेशविदेशवीडियो

हर हर महादेव: सावन की पहली सोमवारी आज, शिवमंदिरों में उमड़े श्रद्धालु-

महादेव के प्रिय सावन की पहली सोमवारी को लेकर शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है। पटना सहित पूरे प्रदेश में लाखों लोग अमृत योग और शिव के नक्षत्र पूर्व भाद्रपद में सावन की पहली सोमवारी को भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। जलाभिषेक और रुद्राभिषेक को लेकर शहर के तमाम मंदिर और शिवालयों में सुबह पांच बजेही पट खोल दिए गएं।

सोमवारी को लेकर सुबह पांच बजे पटना जंक्शन हनुमान मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिये खोल दिया गया। मंदिर के पं.भवनाथ झा के मुताबिक हनुमानजी की मू्त्तित के बगल में भोलेनाथ पर श्रद्धालु सुबह 11 बजे तक जलाभिषेक कर सकेंगे। चारों सोमवारी के लिए रूद्राभिषेक की बुकिंग पूरी हो गयी है।

खाजपुरा शिवमंदिर
वर्ष 1930 में स्थापित खाजपुरा शिव मंदिर में सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ जलाभिषेक के लिए आती है। सोमवार की सुबह 5 बजे मंदिर का पट खुल गया।
ज्योतिषाचार्य पीके युग के मुताबिक पहली सोमवारी पर इस बार पूर्व भाद्रपद नक्षत्र है। इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं शिव हैं। सावन में विष्णु के देवशयन में होने से सृष्टि संचालन शिव के हाथों में होता है। इसलिए पहली सोमवारी पर इस नक्षत्र का होना बहुत ही शुभकारी है।

औरंगाबाद: देवकुंड में हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड स्थित देवकुंड में पहली सोमवारी को बाबा दुधेशवरनाथ पर हजारो की संख्या में भक्तो ने जल चढ़ाया। सुबह दो बजे से आम लोगों के दर्शन के लिए मंदिर का दरवाजा खोल दिया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। मठ प्रबंधक की ओर से कांवरिया एवं अन्य जरूरतमंद लोगो के लिए खाने पीने की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में पुलिस बाल सुरक्षा में लगे रहे। महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग अलग प्रवेश द्वार बनाया गया है। पहले सोमवारी को कांवरिया भी भगवान शिव पर पटना गाय घाट से गंगा जल उठाकर जल चढ़ाया। बोल बम के नारों से पुरा वातावरण गुंजायमान है। महंत कन्हैया नंद पुरी ने बताया कि पहली सोमवारी को भारी भीड़ हुई है। वैसे तो देवकुंड में पूरे बिहार से लोग आते हैं, लेकिन सबसे अधिक श्रद्धालु अरवल, गया, जहानाबाद, पटना आदि जिलों के हैं। देवकुंड में बाबा दुधेश्वर नाथ की प्राचीन मंदिर है और यहां से कई धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। यहां च्वयन ऋषि का आश्रम था इसलिए यह चवयनआश्रम के नाम से प्रसिद्ध है। यहां सप्त धारा कुंड भी है, जो भीषण गर्मी में भी नहीं सूखता है।

जहानाबाद: बोलबम की जयघोष से गूंजती रही बराबर की वादियां

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के ऐतिहासिक बाना वर की वादियां बोल बम के जयघोष से गूंज रही है। बाबा सिद्धेश्वर नाथ की पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी थी। जहानाबाद जिले के अलावा अरवल,औरंगाबाद ,गया नवादा ,नालंदा ,पटना समेत कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को कतार में लगाया गया है। वही जलाभिषेक के लिए मंदिर के बाहर अरघा की व्यवस्था की गई है। वहीं पातालगंगा मेले में भक्तों की भीड़ लगी है। पातालगंगा से 4 किलोमीटर बराबर की पहाड़ी पर जाकर श्रद्धालु भोलेनाथ की पूजा कर रहे हैं। यह बता दें कि शिव पुराण के अनुसार बाणासुर ने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग की स्थापना की थी।

नवादा: सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़े भोले के भक्त

सावन की पहली सोमवार पर सुबह से ही शहर के शिवालयों से भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। बोल बम व हर हर महादेव का जयकारों से शिवालय गूंज उठे हैं। सोमवार को तड़के मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालु दर्शन-पूजन को आने लगे। इस खास मौके पर महादेव का विधिविधान से जलाभिषेक, रुद्राभिषेक किया जा रहा है। शहर के शोभ शिव मंदिर, साहेब कोठी शिव मंदिर, स्टेडियम रोड शिव मंदिर में मनोकामना की पूर्ति के लिए भगवान शिव का लोग पूजन कर रहे हैं । शोभ शिव मंदिर में बड़ी संख्या में महिला व पुरूष श्रद्धालु सरोवर में स्नान कर बाबा भोले के दरबार में हाजिरी बना रहे हैं। कई मंदिरों में महिलाएं सजधज कर बाबा भोले की आराधना के लिए पहुंची हैं। महिलाएं गंगाजल, दूध, गन्ने का रस, बेलपत्र, धतूरा, शहद, फूल, शमी की पत्तियां आदि का भोग अर्पित कर भगवान शंकर की पूजा में तल्लीन हैं । शिव मंदिरों में शिव चालीसा, शिव स्त्रोत का पाठ और महामृत्यंजय मंत्र का जाप, अनुष्ठान किया जा रहा है । मंदिरों में सुरक्षा की भी चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। जलाभिषेक के लिए सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ शोभ शिव मंदिर व साहब कोठी मंदिर में लगी है।

Related Articles

Back to top button