Main SlideUncategorizedउत्तर प्रदेशउत्तराखंडखबर 50जम्मू कश्मीरट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबिहारबड़ी खबरमध्य प्रदेशविदेशवीडियो

पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की इस भारतीय लड़की से शादी फिक्स, फरीदाबाद में की है पढ़ाई

Abpbharat news-पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन जल्द एक भारतीय लड़की के साथ निकाह पढ़ने वाले हैं। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के बाद एक और भारतीय लड़की पाकिस्तानी क्रिकेटर की बीवी बनने जा रही है। सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शोएब मलिक से शादी की थी। इसके बाद अब पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली मेवात की एक लड़की से शादी करने जा रहे हैं।

मेवात की ये लड़की एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर है। नूंह के चंदैनी गांव की रहने वाली इस लड़की का नाम शामिया आरजू है। शामिया आरजू इसी 20 अगस्त को पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली से शादी रचाने वाली हैं। इन दोनों की शादी अगले महीने दुबई के अटलांटिस पाम जुमेरा पार्क होटल में होगी। वैसे तो मेवात क्षेत्र की कई लड़कियों की शादी पाकिस्तान में हो चुकी है, इस बार ये रिश्ता इसलिए भी खास है क्योंकि ये हाईप्रोफाइल शादी होगी।

बताया जा रहा है कि शामिया आरजू के कुछ रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं। वहीं से ये शादी तय हुई है। इस हाईप्रोफाइल शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, शामिया आरजू ने फरीदाबाद की मानव रचना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। MRU से बीटेक की डिग्री लेने के बाद उन्होंने जेट ऐवरवेज में नौकरी की थी। बाद में अनुभव के आधार पर शामिया का सलेक्शन एयर अमीरात में हो गया।

शामिया आरजू पिछले तीन साल से दुबई में हैं। शामिया आरजू के पिता बीडीपीओ लियाकत अली के पद पर तैनात रहे हैं। फिलहाल, वे फरीदाबाद में रहते हैं। इस शादी को लेकर लियाकत अली ने कहा है कि उनको बेटी की शादी तो करनी है फिर चाहे रिश्ता भारत में हो या पाकिस्तान में, इससे फर्क नहीं पड़ता। लियाकत अली ने बताया है कि बंटवारे के दौरान उनके कुछ रिश्तेदार पाकिस्तान चले गए थे। उनके साथ हमारा रिश्ता आज भी है।

Related Articles

Back to top button