खेलबड़ी खबर

भारत ने रचा इतिहास, द. अफ्रीका को पारी और 202 रन से हराया

रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मेजबान भारत ने दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ कर दिया। एक पारी और 202 रन से रांची टेस्ट अपने नाम करते हुए टीम इंडिया ने 3-0 से यह टेस्ट सीरीज अपने नाम की। इसी के साथ भारत ने लगातार 11 घरेलू टेस्ट सीरीज जीतने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया।

चौथे दिन के दूसरे ही ओवर में अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे स्पिनर शहबाज नदीम ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटकते हुए दक्षिण अफ्रीकी पारी का अंत किया। भारत के गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीकी टीम महज 133 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में भारत की ओर से रोहित शर्मा ने ऐतिहासिक दोहरा शतक जड़ा तो बतौर कप्तान आठवीं बार फॉलॉओन देते हुए कोहली के गेंदबाजों ने भी दक्षिण अफ्रीका को दो बार ऑलआउट कर अपने दम-खम को साबित किया।

Related Articles

Back to top button