Main Slideउत्तराखंडदेश

देहरादून : नगर निगम ने इन मॉल और होटलों पर ठोका भारी जुर्माना

देहरादून में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से हाउस टैक्स लेने के बाद नगर निगम ने 50 के कारपेट एरिया की मौके पर जांच की तो कुछ में गड़बड़ी सामने आयी। इसमें 15 प्रतिष्ठान ऐसे मिले जिन्होंने तय कारपेट एरिया की तुलना में एरिया कम दिखाते हुए गलत जानकारी दी। नगर निगम ने ऐसे प्रतिष्ठानों को नोटिस भेजकर भारी जुर्माना लगाया है। इसमें पैसेफिक मॉल पर ही 4.89 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि नगर निगम ने दो साल पहले शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर टैक्स लगाने की कार्रवाई की थी। स्वकर प्रणाली में प्रतिष्ठानों ने खुद ही फार्म में कारपेट एरिया दिया था। इसके आधार पर नगर निगम ने टैक्स तय कर दिया।

नगर निगम ने बीते दिनों टैक्स के दायरे में आए 50 बड़े प्रतिष्ठानों के टैक्स को लेकर मौके पर जाकर जांच की। कारपेट एरिया को जांचा गया। पता चला कि 15 व्यावसायिक प्रतिष्ठान ऐसे हैं, जिन्होंने अपना कारपेट एरिया कम दिखाया। इस कारण नगर निगम को टैक्स के राजस्व में घाटा उठाना पड़ा। ऐसे सभी प्रतिष्ठानों की सूची बनाकर नगर निगम ने जुर्माना और अतिरिक्त टैक्स का बिल बनाकर सभी को वसूली के लिए नोटिस भेज दिए। इसमें शहर के बड़े होटल तक शामिल हैं। सबसे ज्यादा जुर्माना राजपुर रोड स्थित पैसेफिक मॉल पर लगा है। नगर निगम ने सभी प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

किसको कितने जुर्माने का नोटिस :-

पैसेफिक डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड- 4,89,92,032 रुपये
होटल जेएसआर- 33,78,590
होटल सॉलिटेयर- 28,58,455
होटल सेफरॉन लीफ- 27,56,122
होटल सौरभ-22,38,058
हरिद्वार बाईपास स्थित जेकेजे रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड- 19,26,577
सैयद फकीर अहमद (एसबीआई रीजनल कार्यालय)- 18,100,147
होटल ग्रीन मैजेस्टिक- 4,84,404
राजपुर रोड स्थित शेखर एंड मंयख डिजाइनर- 68,977
राजपुर रोड स्थित तनिष्क ज्वैलर्स- 4,56,135
आशीर्वाद एसोसिएशन बल्लूपुर रोड- 19,71,306
होटल श्याम रेजीडेंसी- 3,89,117
ग्रेंड प्लाजा काम्पलेक्स- 1,38,380
आकाश इंस्टी्टयूट-14,40,388
रविंद्रनाथ टैगोर मार्ग स्थित वृन्दावन टावर- 4,02,169

Related Articles

Back to top button