Main Slideखबर 50ट्रेंडिगदेशबड़ी खबरविदेश

फ्रांस के साथ 14 अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- हमारी दोस्ती सदियों पुरानी

नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो और पीएम मोदी ने शनिवार को 14 द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए। हैदराबाद हाउस में हुई इस मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि हम दोनों सिर्फ दो लोकतंत्रों के ही नेता नहीं हैं बल्कि हम दो समृद्ध और समर्थ विरासतों के उत्तराधिकारी भी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा फ्रांस के ही मूल्य नहीं हैं बल्कि भारत के संविधान भी ये समाहित हैं।

जानिए पीएम मोदी ने साझा बयान जारी करते हुए क्या कहा-

 भारत की डिग्री अब फ्रांस में भी मान्य होगी।

– गोपनीय जानकारी लीक न करने को लेकर दोनों देशों के बीच समझौता।

 रक्षा क्षेत्र में अहम संबंध बेहतर हैं और फ्रांस को बेहतर साझीदार मानते हैं।

 हम मानते हैं कि हमारे उज्ज्वल संबंधों के लिए आम लोगों के बीच बेहतर संबंध होना सबसे अहम आयाम है।

– हमारी सेनाओं के सभी अंग साथ में अभ्यास करते हैं।

 दोनों देशों ने जॉइंट स्ट्रैटेजिक विजन पर साइन किए।

 कल मैं और मैक्रों इंटरनैशनल सोलर अलायंस में शामिल होंगे। इसमें कई और राष्ट्राध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।

 अफ्रीकी देशों से भारत और फ्रांस के बेहतर संबंध रहे हैं। यह भी दोनों के बीच रिश्तों का अहम बिंदु है।

 जमीन से आसमान तक ऐसा कोई विषय नहीं है, जिस पर हम साथ मिलकर काम न कर रहे हों।

 डिफेंस में फ्रांस के मेक इन इंडिया के संकल्प का हम स्वागत करते हैं।

Related Articles

Back to top button