धर्म/अध्यात्म

वर्ष 2019 के आखिरी और नए वर्ष 2020 के शुरू होते ही लगेंगे ग्रहण, जाने क्या होगे असर .

वर्ष 2019 अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। 2019 के खत्म होने के आखिरी दिनों में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण 26 दिसंबर को होगा। ये सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा जिसमें सूर्य अंगूठी की तरह दिखेगा। नए साल 2020 में 10 जनवरी को ही साल का पहला ग्रहण भी लगेगा। यह ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण 10 जनवरी की रात को 10 बजकर 37 मिनट से ग्रहण लगना शुरू हो जाएगा।

26 दिसंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा।  इस ग्रहण का आरंभ भारतीय समयानुसार 9 बजकर 15 मिनट पर होगा, 12 बजकर 10 मिनट पर परमग्रास रहेगा तथा 3 बजकर 04 मिनट पर ये कंकड़ सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाएगा।

सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देने के कारण सूतक का असर रहेगा। सूतक का समय ग्रहण के एक दिन पहले ही शुरू हो जाएगा। सूतक 25 दिसंबर की शाम 5:33 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन सुबह 10:57 पर सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद खत्म होगा।

ग्रहण में सूतक का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में सूतक लगने पर कई तरह के कार्यो को नहीं किया जा सकता। सूतक के समय को अशुभ समय माना गया है।

सूर्य ग्रहण पर 5 ग्रह राहु और केतु के प्रभाव में रहेंगे। सूर्य और चंद्रमा राहु-केतु के साथ युति में होगें जिसकी वजह से जातकों के जीवन में इसका व्यापक असर होगा।

1चंद्र ग्रहण 

10 जनवरी को लगेगा जो भारत में देखा जा सकेगा।

2चंद्र ग्रहण

3 चंद्र ग्रहण 

5 जुलाई 2020 को पड़ेगा।

4 चंद्र ग्रहण 

30 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण पडेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

1 सूर्य ग्रहण 
21 जून को लगने वाला है। भारत में दिखाई देगा।

2  सूर्य ग्रहण
14 दिसंबर 2020 को लगने वाला है।

Related Articles

Back to top button