Main Slideट्रेंडिगदेश

ठंड से ठिठुर रहा है उत्तर-भारत, दिल्ली मे 21 ट्रेनें लेट हुई.

बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 21 ट्रेंने अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। बढ़ते तापमान का असर उड़ानों पर भी दिखने लगा है।दिल्ली एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू किया गया है। इस कारण कुछ उड़ान में अवरोध हो सकता है।

दूसरी ओर नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में बिहार के दरभंगा जिले में लाहिरासराय रेलवे स्टेशन पर CPI-M के कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक को बंद कर दिया है। जिस कारण वहां से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

दिल्ली में गुरुवार को 5.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में घना कोहरा छायाय़ हुआ है। वहीं, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गुरुवार को ठंड अधिक रहेगी। पहाड़ों पर भी बर्फबारी का दौर जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में काफी दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड़ और अधिक बढ़ने का आसार है।

Related Articles

Back to top button