Main Slideउत्तर प्रदेश

प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता ,ग्रामीणों ने दी सजा, दोनों की नाक काट दी

अवैध संबंधों के चक्कर में परिवार की इज्जत ख़राब कर रही महिला और उसके प्रेमी को ग्रामीणों ने तालिबानी सजा दी। परिवार ने जब प्रेमी के साथ महिला को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो उसकी जमकर पिटाई की ओर रस्सी से बांध दिया। पहले विवाहिता को सजा दी गई। उसकी नाक काट ली और फिर उसके प्रेमी का भी यही अंजाम किया।

मामला अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित खंड पिपरा गांव का है। गंभीर हालत में विवाहिता और उसके प्रेमी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित गांव खंड पिपरा निवासी 30 वर्षीय विवाहिता के इसी ग्राम सभा के रहने वाले गैर समुदाय के 23 वर्षीय युवक से अवैध संबंध थे। विवाहिता और उसका प्रेमी चोरी छिपे एक दूसरे से मिलते थे। इस बात की भनक विवाहिता के परिवार वालों को लगी तो उन्होंने दोनों को सबक सिखाने की ठान ली।

दोनों को पहले रस्सी से बांधा
मंगलवार को जब दोनों को रंगे हाथों आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया तो गांव वालों के बीच ही उनके साथ बर्बरता की गई। दोनों को इस दौरान रस्सी से बांध दिया गया। पहले महिला की पिटाई करने के बाद नाक काटी गई। इसके बाद उसके बाद प्रेमी से भी मारपीट करते हुए नाक काट दी गई।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सीओ धर्मेंद्र यादव के मुताबिक खबर मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और दोनों को इलाज के लिए सीएचसी रुदौली में भर्ती करवाया गया है। प्रेमी युवक दूसरे समुदाय का बताया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।

Related Articles

Back to top button