Main Slideदिल्ली एनसीआर

आग : दिल्ली के बिजवासन में लगी आग,मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

दिल्ली के बिजवासन में मौजूद एक गोदाम में शुक्रवार तड़के आग लग गई। आग को बुझाने के लिए मौके पर 14 दमकलकर्मी की गाड़ियां पहुंच गई हैं।आग को बुझा लिया गया है। फिलहाल इस हादसे में किसी के भी घायल होने की कोई सूचना नहीं आई है। यह आग कैसे लगी इसके बारे में भी अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

दिल्ली के गोदाम में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दिल्ली के कई इलाकों में आग लगने की घटना हो चुकी है। इससे पहले दिल्ली 9 जनवरी को पटपड़ज औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लगी थी। बताया गया कि यह आग पेपर प्रिंटिंग प्रेस में लगी थी। इस हादसे में एक शख्स के मरने की खबर भी आई थी। पटपड़गंज इंडस्ट्रियल इलाके में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 35 गाड़ियां मौके पहुंची थी।

इस अग्निकांड में मारे गए मृतकों के परिजनों को दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार और दिल्ली भाजपा की तरफ से कुल 17-17 लाख मुआवजा दिया जाएगा। जबकि घायलों को 75-75 हजार आर्थिक मदद देने का एलान किया गया था। आर्थिक मदद में 10-10 लाख मुआवजा दिल्ली सरकार मृतकों के परिजनों को देने का एलान किया गया था। जबकि 5-5 लाख आर्थिक मदद दिल्ली भाजपा मृतकों के परिजनों को देने का एलान किया गया था। इसके अलावा 2-2 लाख आर्थिक मदद प्रधानमंत्री राहत कोष की तरफ से की गई थी।

 

 

Related Articles

Back to top button