Main Slideदिल्ली एनसीआरबड़ी खबर

फांसी से बचने के लिए दोषी विनय ने दीवार पर सिर पटका

फांसी की सजा से बचने के लिए निर्भया के दोषी विनय ने एक और तिकड़म अपनाया है। 2012 दिल्ली गैंगरेप के दोषी विनय ने तिहाड़ जेल की दीवार में अपना सिर मार लिया है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा कि 16 जनवरी को निर्भया के दोषी विनय ने जेल की दीवार से सिर मारा, जिसमें वह मामूली रूप से घायल हो गया। इससे पहले विनय तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल पर चला गया था विनय तिहाड़ जेल में अकेला बंद है।

16 फरवरी को उसने दीवार में सिर और मुक्का मारा, जिससे वह घायल हो गया। सेल में ही डॉक्टर ने उसका उपचार किया था। सेल के बाहर बैठे वार्डन भी बचाने के लिए नहीं पहुंचा था सूत्रों का कहना है कि वह तनाव में आ गया है, जिसकी वजह से उसने ऐसा किया। जेल सूत्रों की मानें तो दोषी विनय को मनोचिकित्सक से भी दिखाया गया था।

दरअसल, दोषी विनय के सारे कानूनी विकल्प खत्म हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने विनय शर्मा की याचिका को खारिज कर उसके फांसी का रास्ता साफ कर दिया है, जिसमें राष्ट्रपति द्वारा उसकी दया याचिका की अस्वीकृति को चुनौती दी गई थी। बता दें कि बीते दिनों फांसी से बचने के लिए दोषी वियन ने नया हथकंडा आजमाते हुए भूख हड़ताल पर बैठ गया था। हालांकि, कोर्ट ने तिहाड़ जेल के प्रशासन को कानून के अनुसार विनय का ध्यान रखने के निर्देश दिए दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड के चार दोषियों को तीन मार्च सुबह छह बजे फांसी देने के लिए नया मृत्यु वारंट जारी किया है।

सबसे पहले फांसी देने की तारीख 22 जनवरी तय की गई थी। लेकिन 17 जनवरी के अदालत के आदेश के बाद इसे टालकर एक फरवरी सुबह छह बजे किया गया था। फिर 31 जनवरी को निचली अदालत ने अगले आदेश तक चारों दोषियों की फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी, क्योंकि उनके सारे कानूनी विकल्प खत्म नहीं हुए थे।

Related Articles

Back to top button