Main Slideट्रेंडिगदेशविदेश

राष्ट्पति ट्रम्प अपनी पत्नी के साथ ताजमहल देखने जाएंगे

डोनाल्ड ट्रंप और मिलेनिया ट्रंप दो दिनों के भारत दौरे पर आ रहे हैं। भारत में ट्रंप दंपति के स्वागात की तैयारी जोरों पर है। अहमदाबाद से ट्रंप दंपति का आज मोहब्बत की नगरी आगरा जाने का भी कार्यक्रम है। यहां डोनाल्ड ट्रंप और मिलेनिया ट्रंप ताज का दीदार करेंगे। ये पहला मौका है जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति फस्ट लेडी के साथ ताजमहल देखने जा रहे हैं। हालांकि इससे पहले दो अमेरिकी राष्ट्रपति ताज का दीदार कर चुके हैं लेकिन उस वक्त उनके साथ उनकी पत्नी यानी फस्ट लेडी नहीं थी।

भारत के दौरे पर आने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति थे ड्वाइट डेविड आइजनहावर। साल 1959 में ड्वाइट डेविड आइजनहावर भारत दौरे पर आए थे। राष्ट्रपति आइजनहावर ने तत्काली प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के साथ ताज का दीदार किया था, लेकिन उनके साथ उनकी पत्नी नहीं थीं।

आइजनहॉवर के आगरा दौरे के 40 साल बाद अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति बिल क्लिंटन यहां आए। 22 मार्च 2000 को तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ताज को निहारने के लिए आए, लेकिन उनके साथ उनकी पत्नी हिलेरी क्लिंटन नहीं थीं। क्लिंटन बेटी चेल्सी के साथ ताजमहल गए थे।

वर्ष 1962 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी पत्नी जैकलीन कैनेडी के साथ आए थे। 1969 में रिचर्ड निक्सन अपनी पत्नी पैट्रीशिया निक्सन के साथ भारत दौरे आए थे। वर्ष 1978 में राष्ट्रपति जिमी कार्टर अपनी पत्नी रोजेलिन कार्टर के साथ आए थे। वर्ष 2006 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और उनकी पत्नी लॉरा बुश आए थे। वर्ष 2010 और 2015 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा भारत दौरे पर आए थे। ये सभी राष्ट्रपति ताज देखने के लिए नहीं आए।

Related Articles

Back to top button