प्रदेशबिहार

बिहार में हादसों की सुबह: अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह की मौत, 11 मवेशी भी कुचले

बिहार में आज हादसों की सुबह हुई। पटना व छपरा में अलग-अलग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। उधर, अररिया में अज्ञात वाहन ने 11 मवेशियों को कुचल दिया।

पटना में बोलेरो-सूमो की टक्‍कर, दो की मौत

पटना के दीदारगंज में शुकुलपुर स्थित फोरलेन पर बोलेरो व टाटा सूमो की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोनू सिंह व जयराम सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है।

बोलेरो नालंदा से पटना आ रही थी तो सूमो पर सवार लोग एक शादी समारोह से फतुहा लौट रहे थे। सभी घायल नालंदा के सिलाव और फतुहा के निवासी बताए जाते हैं।

छपरा में ट्रैक्‍टर पलटी, दबकर चार कर मौत

उधर, छपरा के गरखा थाना क्षेत्र स्थित दिलकाबाद में ट्रैक्टर पलटने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि वाजिदपुर गांव से कुछ लोग ट्रैक्‍टर से गरखा बारात में जा रहे थे। इसी बीच जिलकाबाद के पास एक पुलिया के पास ट्रैक्टर पलट गई। दुर्घटना में चार बारातियों की दबकर मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए।

सड़क पर कुचल गए 11 मवेशी

अररिया के एनएच 57 फोर लेन पर महादेव चौक के निकट  अनियंत्रित वाहन ने 11 मवेशियों को कुचल दिया। घटना देर रात की है।

Related Articles

Back to top button