उत्तर प्रदेश

यूपी में कोरोना मरीजो की संख्या 19.004 पहुची अब तक 588 लोगों की हो चुकी मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। आज यूपी की राजधानी लखनऊ में 65, हरदोई में छह, कुशीनगर में नौ नए मरीज मिले हैं।

जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 19.004 हो गई है। हालांकि अब तक कुल 12,116 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक प्रदेश में 588 लोगों की जान जा चुकी है।

भदोही जिले में बुधवार को पांच और नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में मरीजों की संख्या 123 हो गई है। सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

देवरिया में 16 नए पॉजिटिव मिले उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बुधवार की सुबद आई रिपोर्ट में 16 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 193 हो गई है। जबकि चार संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने की है।

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। उन्नाव जिले में बुधवार को कोरोना के छह मरीज और बढ़ गए हैं। इस तरह जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है। जिले में एक्टिव केस 77 हैं। चार मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 60 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों में 64 प्रवासी हैं।

राजधानी लखनऊ में आज 65 नए मरीज मिले हैं। इसमें डीएवी कॉलेज में रुके 24 पीएसी जवान भी शामिल हैं। हजरतगंज में इंश्योरेंस कंपनी के 11 कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा एसबीआई वृंदावन ब्रांच के कर्मचारी के परिवार के आठ लोग में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Related Articles

Back to top button