व्यापार

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद, एक्सिस बैंक और टाइटन के शेयर में हुई सबसे अधिक बढ़त

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 0.16 फीसद या 58.81 अंक की गिरावट के साथ 37,871.51 पर बंद हुआ। सेंसेक्स बुधवार को 38,178.07 अंक पर खुला था और ट्रेडिंग के दौरान यह न्यूनतम 37,601.62 अंक तक गया। बाजार बंद होते समय 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 11 शेयर हरे निशान पर और 19 शेयर लाल निशान पर थे।

बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के शेयरों का हाल

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। निफ्टी बुधवार को 0.27 फीसद या 29.65 अंक की गिरावट के साथ 11,132.60 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय निफ्टी की 50 कंपनियों में से 17 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 33 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर ट्रेंड करते दिखे।

बाजार बंद होते समय निफ्टी के शेयरों का हाल

Related Articles

Back to top button