जम्मू कश्मीरप्रदेश

पाकिस्तान ने दागा स्नाइपर शाट, जवान घायल

सीमा पर नापाक हरकतें जारी रखते हुए पाकिस्तान ने शुक्रवार को स्नाइपर शाट दागकर भारतीय सेना के एक जवान को घायल घायल कर दिया। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, शाम करीब पांच बजे अखनूर के केरी बट्टल में तैनात आठ जेकलाई के जवान नायक राज सिंह को निशाना बनाकर पाकिस्तानी सैनिकों ने स्नाइपर शाट से गोली दागी, जिससे वह घायल हो गए।

उसे हेलीकाप्टर से तुरंत सेना के अस्पताल पहुंचाया गया।इस बीच, क्षेत्र में दुर्घटनावश गोली चलने से सेना की 61 राष्ट्रीय राइफल्स का जवान सुरेंद्र कुमार निवासी हरियाणा घायल हो गया। सर्विस राइफल से गोली उसके दांए पांव में लगी। उसे बेहतर उपचार के लिए सतवारी के सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला

आतंकियों ने शुक्रवार को यारीपोरा कुलगाम में पुलिस स्टेशन पर हमला किया। इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने त्राल में एक जिंदा हैंड ग्रेनेड को बरामद कर उसे नकारा बनाया।

सुबह यारीपोरा पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने कुछ दूरी से फायरिंग की। आतंकियों ने गेट पर तैनात संतरी को निशाना बनाया था। लेकिन वह बच गया। तब तक अन्य पुलिसकर्मियों ने अपनी पोजीशन संभाल जवाबी फायर किया।

आतंकी वहां से भाग निकले। इस बीच, त्राल से मिली सूचनाओं में बताया गया है कि हायना में लावारिस हैंड ग्रेनेड मिला। यह ग्रेनेड उस मकान के मलबे की सफाई के दौरान मिला जो गत 19 जून को आतंकियों व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में क्षतिग्रस्त हुआ था। इस मकान में आतंकियों ने अपना ठिकाना बनाया था।

मुठभेड़ में जैश के दो स्थानीय और एक विदेशी आतंकी मारा गया था।संबधित अधिकारियों ने बताया कि ग्रेनेड मिलने की सूचना जैसे ही पुलिस तक पहुंची,बम निरोधक दस्ता फौरन मौके पर पहुंचा। उसने ग्रेनेड का अपने कब्जे में ले उसे सुरक्षित तरीके से नकारा बना दिया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button