Main Slideदेश

पत्नी से झगड़े के बाद गुस्से में शख्स ने अपने तीन बच्चों को उफनती नदी में फेंका

कोई इंसान अपने बच्चों के साथ कैसे इतना निर्दयी हो सकता है कि वह उनकी जान ही ले ले। ऐसा सोचना भी अकल्पनीय है लेकिन आंध्रप्रदेश में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। अपनी पत्नी से झगड़ा करने के बाद एक व्यक्ति इतना व्यथित हो गया कि उसने क्रोध की आग में जलते हुए अपने ही तीन बच्चों को रविवार को नदी में फेंक दिया। उफनती नदी में गिरते ही तीनों बच्चों की मौत हो गई जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

मामला आंध्रप्रदेश के चित्तौड़ जिले का है। मारे गए बच्चे तीनों ही लड़के थे जिनकी उम्र क्रमश: छह साल, तीन साल और तीन महीने थी। नदी में बच्चों के शव तैरते हुए पाए गए जिसके बाद उन्हें वहां से निकाला गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिन्होंने शवों को अपने कब्जे में लेकर इस संगीन आपराधिक मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच के शुरुआती दौर में ही पुलिस ने पाया कि तीनों बच्चों की हत्या के बाद उनका पिता गायब हो गया है। पुनीत, संजय और बेबी राहुल के माता-पिता का नाम वेंकटेश और अमरावती है। जानकारी के मुताबिक, अमरावती वेंकटेश की दूसरी पत्नी है। पुलिस के मुताबिक, वेंकटेश ने अपनी पहली पत्नी से एक भी बच्चा नहीं होने पर अमरावती से दूसरी शादी की थी।

Related Articles

Back to top button