उत्तराखंडप्रदेश

उत्तराखंड: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की गई जान, आरोपित कार चालक गिरफ्तार

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के शताब्दी एन्क्लेव के निकट रविवार रात को हुए हादसे में घायल बाइक सवार ने दम तोड़ दिया है। दूसरी ओर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपित कार चालक को मोहकमपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जोगीवाला चौकी इंचार्ज प्रवीन पुंडीर ने बताया कि कार चालक की पहचान शुभम डिमरी निवासी गोपेश्वर के रूप में हुई है। आरोपित शुभम अपने पिता की दवाई लेने के लिए देहरादून आया हुआ था। रविवार को वह दोस्तों के साथ घूमने चला गया। रात को कार चला रहे शुभम ने विक्रम सिंह की बाइक को टक्कर मार दी, जिसके कारण विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद आरोपित कार चालक मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद शुभम अपने घर चला गया। बुधवार को वह देहरादून आ रहा था। इस बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। नेहरू कॉलोनी थाने में आरोपित के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को विक्रम सिंह के स्वजनों ने हरिद्वार रोड पर ट्रैफिक जाम कर दिया था।

युवक ने की आत्महत्या

आइएसबीटी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगा ली।

पटेलनगर कोतवाली निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मृतक की पहचान पंकज साहू के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि दोपहर को पंकज अपनी मां को चेकअप के लिए अस्पताल लेकर गया था। अस्पताल से लौटने के बाद वह करीब दो बजे अपने कमरे में चला गया। इसी बीच पंकज के दोस्त ने उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद दोस्त घर आया और स्वजनों से जानकारी ली। जब वह कमरे में पहुंचे तो देखा कि पंकज रस्सी के सहारे पंखे पर लटक रहा है।

Related Articles

Back to top button