Main Slideदेशबड़ी खबर

जानिए सर्दियों में मटर खाने के बड़े फायदे :-

मटर तो आपने खाया ही होगा। यह सर्दियों के मौसम में मिलने वाली सबसे लोकप्रिय सब्जियों में से एक है। लोग इसे कई तरीकों से खाना पसंद करते हैं, जैसे- कच्चा, भूनकर या पकाकर। यह सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं लगता है बल्कि यह हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स की वजह से ही इसे ‘विटामिन का पावरहाउस’ भी कहा जाता है। इसमें विटामिन ए से लेकर बी-1, बी-6, सी और के पाए जाते हैं। इसके अलावा मटर में फाइबर, प्रोटीन, मैंगनीज, आयरन और फोलेट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो मटर का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। दरअसल, इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है, साथ ही कम कैलोरी और कम फैट होता है, जो वजन को कम करने में सहायक होता है। सुबह नाश्ते में इसका सेवन करने से आप दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

मटर के 23 फायदे, उपयोग और नुकसान - Green Peas Benefits, Uses and Side  Effects in Hindi

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के आठ साल के इतिहास में यह केवल दूसरी बार है जब माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के सह-संस्थापक बिल गेट्स को अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर से नीचे जाना पड़ा है।

साल 2017 में अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस के पहले स्थान पर काबिज होने से पहले बिल गेट्स वर्षों तक शीर्ष स्थान पर बने रहे थे। गेट्स की कुल संपत्ति अभी 127.7 अरब डॉलर है।

हालांकि ऐसे अनुमान हैं कि बिल गेट्स ने पिछले कुछ सालों में बड़ी तादाद में दान दिया है। ऐसे में उनकी दान की राशि कम होती तो कुल संपत्ति और भी अधिक हो सकती थी। एक आंकड़े के अनुसार बिल गेट्स ने 2006 के बाद से 27 अरब डॉलर से अधिक अपने कई फाउंडेशन को दान के तौर पर दिया है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि एलन मस्क की संपत्ति में इतनी बड़ी वृद्धि मुख्य तौर पर टेस्ला की वजह से हुई है, जिसका बाजार मूल्य 500 अरब डॉलर के करीब पहुंच गया है।

एलन मस्क की कुल संपत्ति में से तीन चौथाई में टेस्ला के शेयर शामिल हैं। दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी के बावजूद ये साल दुनिया के सबसे अमीर लोगों के लिए एक बहुत आकर्षक रहा है।

ब्लूमबर्ग की लिस्ट के सदस्यों ने सामूहिक रूप से इस साल के शुरू होने के बाद से करीब 23 प्रतिशत या 1.3 ट्रिलियन डॉलर अपनी संपत्ति में जोड़े हैं।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार जेफ बेजोस पहले नंबर पर हैं। वहीं, 105 अरब डॉलर के साथ बर्नार्ड अर्नाल्ड चौथे नंबर पर और 102 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मार्क जकरबर्ग पांचवें नंबर पर हैं।

Related Articles

Back to top button