Main Slideदिल्ली एनसीआरदेशबड़ी खबर

कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर अभी भी डटे हुए हैं किसान :-

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसानों को राजधानी में प्रवेश करने की इजाजत तो मिल गई है लेकिन कुछ मांगों को लेकर किसान भी भी सिंघु बार्डर पर बैठे हैं। किसान नेता आज बैठक कर आगे के कदमों के बारे में चर्चा करेंगे। हालांकि कुछ किसान बुराड़ी के निरंकारी मैदान पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न प्रवेश बिंदुओं से हजारों किसानों को प्रवेश करने और उत्तरी दिल्ली के मैदान में कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की अनुमति दी गई है।

दिल्ली के निरंकारी मैदान में पहुंचे किसानों के ट्रैक्टरों को सैनिटाइज किया जा रहा है। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा, ‘सरकार किसानों के मुद्दों को हल करने में पूरी तरह नाकामयाब रही है। हम भी अब दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं।’

दिल्लीः कृषि कानूनों के विरोध में बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में इकट्ठा हुए किसान प्रदर्शनकारी। दिल्ली पुलिस ने कल किसानों को ग्राउंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति दी थी।वहीं राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने उत्तरी दिल्ली और मध्य दिल्ली के जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे किसानों के आश्रय, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट के साथ ही ठंड के महीने और महामारी को देखते हुए उपयुक्त व्यवस्था करें।

farmers Delhi Chalo protest march latest news and live updates - News Nation
कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर अपना डेरा बनाया हुआ है। हालांकि पंजाब से दिल्ली आए किसानों को बुराड़ी के निरंकारी मैदान पर प्रदर्शन की अनुमति दी गई है। लेकिन फिलहाल किसान अभी बॉर्डर पर जमे हुए हैं। जो किसान दिल्ली में घुस गए थे और रामलीला मैदान पहुंचने की कोशिश कर रहे थे उन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर बुराड़ी के निरंकारी मैदान में लाकर छोड़ दिया है।

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर अपना डेरा बनाया हुआ है। हालांकि पंजाब से दिल्ली आए किसानों को बुराड़ी के निरंकारी मैदान पर प्रदर्शन की अनुमति दी गई है। जहां उनके ठहरने और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में रात भर में किसानों के लिए सुविधा पूरी हुई हो या न हुई हो, लेकिन आम आदमी पार्टी के पोस्टर जरूर लग चुके हैं। सड़को और मैदानों में आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायकों के पोस्टर लग चुके हैं। जिसमें लिखा गया है कि- देश के अन्नदाता किसानों का दिल्ली में हार्दिक स्वागत है।

सिंघू सीमा (दिल्ली-हरियाणा) पर भारी सुरक्षा तैनाती की गई है जहाँ प्रदर्शनकारी किसान एकत्रित हैं। दिल्ली पुलिस ने कल किसानों को दिल्ली के बुराड़ी इलाके में स्थित निरंकारी समागम ग्राउंड में अपना प्रदर्शन करने की अनुमति दी है। किसान नेता इस संबंध में आज अपना फैसला लेने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button