Main Slideदिल्ली एनसीआरदेशबड़ी खबरमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र, दिल्ली और केरल में कोरोना सक्रिय मामलों में सबसे अधिक कमी :-

देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में 12,863 की कमी आयी है। महाराष्ट्र, दिल्ली और केरल में सबसे अधिक घटे हैं वहीं मध्य प्रदेश, असम और नागालैंड में सक्रिय मामले बढ़े हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मामले 81,000 के पार - uttamhindu

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26,567 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या 97.03 लाख हो गयी है। इस दौरान 39,045 मरीज स्वस्थ होने के साथ कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या करीब 91.78 तक पहुंच गयी। नये मामलों की तुलना में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले 12,863 कम हुए हैं और इनकी संख्या घटकर 3.83 लाख रह गयी है। इसी अवधि में 385 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,40,958 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी बनी हुई है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य…………………सक्रिय……….स्वस्थ………मौत
अंडमान-निकोबार—-81——–4631——61
आंध्र प्रदेश ——-5626—–859624—7038
अरुणाचल प्रदेश—- 707——15653—– 55
असम———– 3585—–209345—-995
बिहार———– 5467—– 231884—1297
चंडीगढ़———– 921——16899—–293
छत्तीसगढ़——– 19589—- 225633— 3010
दादरा- नगर हवेली
दमन- दीव———- 16——–3328——-2
दिल्ली———–22486——561732—9706
गोवा————- 1297——– 46778– 701
गुजरात———- 14493——–201580- 4095
हरियाणा——— 7895——–230551—–2611
हिमाचल प्रदेश—– 7895——-37063—— 739
जम्मू-कश्मीर—— 5055——— 106758—1755
झारखंड———- 1759———107710—- 988
कर्नाटक——– 24786——–857351—-11867
केरल———- 59607——– 577616—–2441
लद्दाख ———–761———–8014——-121
मध्य प्रदेश—– 13443———199167——3347
महाराष्ट्र ——-76852——–1730715—- 47774
मणिपुर ———2919——— 22997——- 309
मेघालय———- 621———11573——–120
मिजोरम———- 205———-3757——— 6
नागालैंड———-579——– 10773——— 66
ओडिशा——– 3339——–316447——–1778
पुड्डुचेरी———- 392———36263———615
पंजाब———- 7604——–144301——-4934
राजस्थान——-21671——- 258393—— 2448
सिक्किम——– 371———– 4715——- 117
तमिलनाडु—– 10695——–769048—– 11809
तेलंगाना——–7696——–265367—— 1477
त्रिपुरा———- 427———32125——–373
उत्तराखंड——-5234———71980——-1295
उत्तर प्रदेश—– 21732——- 526721—— 7944
पश्चिम बंगाल– 23829——–472454——-8771
कुल ———383866——-9178946—–140958 |

Related Articles

Back to top button