उत्तराखंडप्रदेश

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार, इन जिलों में हो सकती है बर्फबारी

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार से हिमपात हो सकता है। यह क्रम 12 दिसंबर तक बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 दिसंबर को उत्तर भारत में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक

पिछले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। जबकि, न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है।

प्रदेश के ज्यादातर शहरों 

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर,       अधि.      न्यून.

देहरादून     25.7     10.3

उत्तरकाशी   18.8     08.5

मसूरी       19.0     08.7

टिहरी       18.6     08.4

हरिद्वार     26.5     10.3

जोशीमठ    12.4     05.2

पिथौरागढ़   22.1     05.7

अल्मोड़ा    21.3      03.5

मुक्तेश्वर   18.3      06.3

नैनीताल    17.2     05.0

यूएसनगर   25.2    09.5

चंपावत     18.7     02.2

Related Articles

Back to top button