उत्तर प्रदेश

अखिलेश यूपी से बाहर, अचानक सपा कार्यालय पहुंचे मुलायम सिंह; मची खलबली

पूर्व सांसद दर्शन सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पहुंचे मुलायम सिंह यादव अखिलेश यादव की सराहना करना नहीं भूले। सियासी चर्चा करने से मुलायम भले ही इन्कार किया लेकिन, कई माह बाद उनके सपा कार्यालय जाने के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में पूर्व सांसद दर्शन सिंह यादव के निधन पर दोपहर दो बजे शोकसभा आयोजित की गई।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि दर्शन सिंह उनके घनिष्ठ मित्र थे। कुछ विषयों पर मतभेद भी रहे परंतु अपनी मित्रता में फर्क नहीं आने देते थे। शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए मुलायम ने दर्शन सिंह को गरीबों का सच्चा हमदर्द बताया। इस दौरान दो मिनट मौन रख दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Related Articles

Back to top button