स्वास्थ्य

रोज नहाने से हो सकती है ये खतरनाक बीमारी, जानिए….

पूरे उत्तर भारत में अभी अच्छी ठंड है। ऐसे में तमाम लोग हर रोज नहाने से परहेज करते होंगे। यही नहीं वो अपने दोस्तों या दूसरों को ये बताने से परहेज भी करते होंगे कि आज उन्होंने नहीं नहाया है। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हर रोज नहाने की आदत नुकसान भी पहुंचाती है। एक खबर के अनुसार बहुत से लोगों की हर दिन नहाने की आदत उन्हें बीमार बना सकती है। अखबार ने एक रिसर्च के आधार पर लिखा है कि ऐसा करने से हम उस तेल को शरीर की त्वचा के साथ धो देते हैं जो शरीर के वास्तव में आवश्यक है।

पिंपल्स और इंफेक्शन

बैक्टीरिया का पनपना आपकी त्वचा के लिए हानिकारक है। ये बैक्टीरिया पिंपल्स से लेकर इंफेक्शन और अन्य चर्म रोगों को जन्म दे सकते हैं, जो शरीर की अंदरूनी बीमारियों के लिए भी जिम्मेदार है।

साबुन बनाने वाली कम्पनियों ने लगाईं रोज नहाने की आदत

आज हर इंसान को रोज-रोज नहाने की आदत लगी हुई है। रोज-रोज नहाने के पीछे पिछले 50-60 सालों का बदलाव ही बताया जाता है। जब से मार्केट में साबुन की कम्पनियाँ आई है और उन्होंने भ्रामक विज्ञापन बनाने शुरू किये है तब से इंसान एक तरह का सामाजिक दबाव महसूस करने लगा है कि रोज-रोज नहाना ही पड़ेगा।

गरम पानी से नहाना भी अच्छा नहीं

अगर सर्दियों में गरम पानी से देर तक नहाते हैं तो ये फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाला है। इससे स्किन ड्राई हो सकती है। इससे शरीर का नेचुरल ऑयल निकल जाते हैं। शरीर का ये नेचुरल ऑयल हम सभी के लिए बहुत जरूरी है। ये प्रतिरोधक क्षमता का भी काम करता है। ये ऑयल आपको मॉइश्चराइज्ड और सुरक्षित रखने में सहायक होता है।

नहाने से निकल जाते हैं अच्छे बैक्टीरिया

एक शोध के अनुसार, हमारी त्वचा कुछ अच्छे बैक्टीरिया भी पैदा करती है, जिनकी वजह से स्किन हेल्दी रहती है। रोजाना नहाने से अच्छे बैक्टीरिया भी शरीर से निकल जाते हैं, जिसकी वजह से आपके इम्यून सिस्टम पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

Related Articles

Back to top button