LIVE TVMain Slideट्रेंडिगदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश वासियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने को शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से राजभवन जाकर शिष्टाचार भेंट भी की।

राज्यपाल इस मौके पर प्रदेश की जनता के नाम संदेश देंगी। मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे दूरदर्शन और रात साढ़े सात बजे आकाशवाणी पर इसका प्रसारण किया जाएगा।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि देश की एकता व अखंडता को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें हमेशा नेशन फर्स्ट को ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्यों का निवर्हन करना चाहिए।

गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। राष्ट्र धर्म के प्रति समर्पण से ही देश महान बनता है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भी प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि घृणा, अविश्वास की जगह परस्पर प्रेम और आपसी विश्वास से समाज, प्रदेश व देश को मजबूत करें।

उधर, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

सिटी मांटेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैंपस
बाल निकुंज गल्र्स एकाडमी बेलीगारद
सिटी मांटेसरी स्कूल इंदिरा नगर कैंपस
बाल विद्या मंदिर, सीनियर सेकेंड्री स्कूल, चारबाग
सिटी मांटेसरी स्कूल राजाजीपुरम प्रथम कैंपस
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय एवं पेन चेक स्लैट स्पोट्र्स एसोसिएशन ऑफ उ.प्र
परेड में शामिल होने वाले स्कूल

सेंट जोसफ कॉलेज राजाजीपुरम, सिटी मांटेसरी स्कूल महानगर कानपुर रोड, सीएमएस अलीगंज, बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल चारबाग, लखनऊ पब्लिक स्कूल, सीएमएस गोमती नगर द्वितीय कैंपस

Related Articles

Back to top button